-गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के दिए निर्देश
अयोध्या 11 मई (आरएनएस)। जनपद में ईपीसी मोड पर जी$7 मॉडल के तहत निर्माणाधीन 300 शैय्यायुक्त चिकित्सालय भवन का जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल भवन एवं आवासीय भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-2 को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में आ रही सभी बाधाओं को समय रहते दूर करते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह चिकित्सालय जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-2 सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं निर्माण कार्य से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

