जौनपुर 12 मई (आरएनएस ) । बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बिठुआकला गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय अनिल गुप्ता पुत्र बसंत गुप्ता निवासी घनश्यामपुर रोड, बदलापुर के रूप में हुई है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से बीमारी का इलाज करा रहा था। आत्महत्या के कारणों की जांच में पुलिस जुटी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

