-678 शिविरों के माध्यम से 71 संभावित रोगियों में हुई टीबी की पुष्टि, इलाज जारी
देवरिया ,11 जुलाई (आरएनएस ) । जिले में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। 24 मार्च 2026 से 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान चलाया जा रहा है। गांवों में एक्स-रे शिविर लगाकर टीबी के मरीज खोजे जा रहे हैं। इस अभियान के तहत हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की मदद से गांव-गांव जाकर मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। अबतक जिले के विभिन्न गांवों में 678 शिविरों के माध्यम से 71 संभावित टीबी मरीजों में टीबी की पुष्टि की गई। जिनका इलाज जारी है। वर्तमान में जिले के 3074 टीबी मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ के नेतृत्व में ग्राम प्रधान, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी, सहायिका, कोटेदार, वालेंटियर सहित रोगी हितकारी मंच के सहयोग से गांवों में लगातार कैंप लगाकर लोगों की जांच कर रही हैं। लंबे समय से खांसी, बुखार, वजन कम होना और कमजोरी जैसे लक्षण वाले लोगों का एक्सरे और अन्य परीक्षण कराया जा रहा है। एआई तकनीक से लैस मशीनें एक्सरे रिपोर्ट का तेजी से विश्लेषण कर संभावित मरीजों की पहचान करने में मदद कर रही हैं। मार्च से अबतक जिले में 678 शिविरों के माध्यम से 54240 टीबी के संभावित लोगों की स्क्रीनिंग कर पोर्टेबल एक्स -रे मशीन से एक्स-रे किया गया। इस दौरान 71 लोगों में टीबी की पुष्टि की गई। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में सभी का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान आशा और स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। मरीजों को नियमित दवा लेने, पोषण और सावधानियों की जानकारी दी जा रही है।
स्वास्थ्य केंद्रों पर ट्रू-नैट और सीबी-नैट से होती है जांच
सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, पी
एचसी सहित 22 ट्रू-नैट और 3 सीबी-नैट मशीनें उपलब्ध हैं, जो टीबी की तेज और सटीक जांच में सहायक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हर महीने की 20 तारीख को टीबी मरीजों को पोषण पोटली दी जाएगी। साथ ही सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेने और उनके पोषण व उपचार में सहयोग करने की अपील की गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

