अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में हुआ आयोजन, विधि विशेषज्ञों ने रखे विचार
उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रहे मुख्य अतिथि
फोटो न0-03
सुल्तानपुर,11 जुलाई (आरएनएस )। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में सुल्तानपुर दीवानी सभागार में भारत का संविधान एवं इक्कीसवीं सदी का संविधान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र सिंह ने विषय पर गहराई से प्रकाश डाला। कार्यशाला के संयोजक अयोध्या जनपद के गायत्री परिवार के जिला समन्वयक महेंद्र सिंह रहे।
सुल्तानपुर में इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का सफल संयोजन व आयोजन गोमती मित्र मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह श्मदनश् द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता करुणाशंकर दुबे व नागेंद्र सिंह ने समसामयिक परिप्रेक्ष्य में संवैधानिक मूल्यों की प्रासंगिकता पर बल दिया। इसके साथ ही विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ. सुधाकर सिंह, राकेश सिंह व प्रभाकर सक्सेना ने भी अपने विचार व्यक्त किए और 21वीं सदी की चुनौतियों के बीच संविधान की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम के समापन पर सुल्तानपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी आगंतुकों, अधिवक्ताओं और प्रबुद्धजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भारी संख्या में अधिवक्ता, प्रबुद्ध नागरिक और गायत्री परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

