फोटो न0-05
सुल्तानपुर,11 जुलाई (आरएनएस )। अंजुमन असगरिया कदीम गोराबारिक अमहट की तरफ से शुक्रवार को बाद नमाजे मगरिब जामा मस्जिद गोराबरिक अमहट से कर्बला के शहीदों का शबीह ताबूत का जुलूस उठकर हुसैनिया बादल खां में समाप्त हुआ इसके बाद हुसैनिया नौतामीर गोराबारिक अमहट में एक मजलिस हुई सबसे पहले पेश ख्वानी कुमैल इलाहाबादी ने की। मजलिस मौलाना मोहम्मद हुसैन हुसैनी मुजफ्फरनगर ने पढी उन्होंने ने कहा कर्बला में हुसैन के घरवालों को तीन दिन का भूखा प्यासा शहीद किया गया इसी लिए ?इमाम जैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम अपने बाबा हुसैन को 40साल तक जब खाना पानी सामने आता था तो याद करके रोते रहे उसी इमाम की आज शहादत है इसी लिए? मजलिस के बाद शबीह ताबूत हजरत इमाम जैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम निकाला गया और रात भर शब्बे दारी हुई जिसमें मुकामी अंजुमनों के अलावा अंजुमन सज्जा दिया नगपुर जलालपुर अंजुमन फैजे हुसैनी अरसांवाअंजुमन अंसारे हुसैनी मुबारकपुर ने नौहा ख्वानी व मातम की संचालन जीशान आजमी ने की। दौराने जुलूस शबीह बिस्तर इमाम जैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की जियारत कराई गयी दौराने जुलूस मौलाना नदीम असगर बनारस मौलाना सत्तार हुसैन नकवी सहारनपुर ?ने तकरीरकी यह जुलूस हुसैनिया बादल खां में समाप्त हुआ। इसकी जानकारी हैदर अब्बास खान अध्यक्ष हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन सुल्तानपुर ने दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

