नहर में पानी न आने से किसानों में भारी आक्रोश
फोटो न0-06
सुल्तानपुर,11 जुलाई (आरएनएस ) नहर में पानी न आने से क्षेत्र के किसान अपने खेत में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
नहर विभाग की मनमानी के चलते रोहियावा जलालपुर से डोमापुर तक आने वाली माइनर नहर पूरी तरह से बंद हो गई है इसकी कभी साफ सफाई नहीं होने से झाड़ झंकार और सिल्ट जमा है जिससे इसमें पानी नहीं आ पा रहा है पानी नहीं आने से हजारों किसान अपने खेत में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। इसके लिए लोगों ने कई बार इसकी शिकायत किया लेकिन नहर विभाग के आला अफसर आज तक कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं किसानों ने शासन प्रशासन से नहर में पानी पहुंचाए जाने की मांग शासन प्रशासन से की है जिससे किसान के धान की रोपाई समय से हो सके और अगर नहर में समय से पानी नहीं आया तो अन्नदाता किसान धरना प्रदर्शन और रोड जाम कर सकते हैं इसलिए नहर विभाग से संबंधित सभी अधिकारियों से विनम्र निवेदन है कि किसानो की बदहाल समस्या को देखते हुए नहर में पानी आना नितांत आवश्यक है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

