जौनपुर 12 मई (आरएनएस )। भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय ने अवगत कराया है कि वर्षा के अतिरिक्त जल को खेत में रोककर फसलों के जीवन रक्षक सिंचाई, मृदा कटाव को रोकना, मछली पालन, सिंघाडे की खेती, जानवरों के पानी पीने की व्यवस्था, फल एवं सब्जी उत्पादन के उददे्श्य से खेत तालाब योजना जनपद में संचालित है।पात्रता के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद में निवास करने वाले समस्त कृषक इस योजना में लाभ प्राप्त कर सकते है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया आवदेनकर्ता के द्वारा आवेदन कृषि विभाग की विभागीय वेबसाइट पर दिये लिंक के माध्यम से आनलाईन किया जाएगा। टोकन मनी के रूप में 1000 शुल्क जमा करना अनिवार्य है। इस योजनान्र्तगत किसानों को अपने निजी जमीन पर 22 मीटर 20 मीटर 03 मीटर के आकार का तालाब खुदवा सकते है। तालाब खुदाई की लागत 105000 रूपये है, जिसका 50 प्रतिशत राशि 52500 रूपये अनुदान के रूप में प्रेषित की जाती है। तालाब का अकार बडा भी हो सकता है, लेकिन अनुदान की धनराशि निश्चित है। अनुदान दो किस्तों में प्रेषित की जाएगी। पहली किस्त मृदा कार्य पूर्ण होने पर 39375 रू0 तथा दूसरी किस्त पक्का इनलेट बनने पर 13125 रू हैं। तालाब के लाभार्थियों को इसके अतिरिक्त डीजल पम्पसेट की खरीद पर 15000 रू अनुदान तथा उद्यान विभाग द्वारा स्प्रिंकलर सेट की खरीद पर 90 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी किसी कार्य दिवस में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

