जौनपुर 12 मई (आरएनएस )। ए0आर0टी0ओ0 (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा विशेष अभियान चलाकर स्कूली बसों की जॉच की गयी। जिसमें परमिट, फिटनेस एवं अन्य प्रपत्र न मिलने पर 04 बसों को सीज कर दिया, जबकि 09 बसों का चालान किया गया। जनपद के समस्त प्रबन्धकध्प्रधानाचार्यध्वाहन स्वामी को निर्देशित किया जाता है कि जिन विद्यालयों में वाहनों से बच्चों का आवागमन होता है और उनका परमिट समाप्तध्बिना परमिट के संचालित है तो वे तत्काल परमिट का नवीनीकरणध्नया परमिट बनवा लें। यद्यपि बिना परमिट के जो भी वाहन संचालित पायी जायेगी उनके विरूद्ध चालानध्निरूद्ध की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

