कोलकाता 12 मई (आरएनएस)। महेशतला विधानसभा के महेशतला मंडल 2 की अध्यक्ष सम्पा साहा के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान भाजपा नेता संतोष कुमार ने बताया कि, बंगाल के लोग ममता सरकार में व्याप्त गुण्डाराज से कराह रहें थे और लोगों ने तृणमूल सरकार को उखाड़ फेंका। इस दौरान विजय उत्सव में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था और उक्त वियय उत्सव को आम लोगों की सहज भागीदारी के साथ मनाया गया। जुलूस में महेशतला के भाजपा नेता राजा बोस, सम्पा साहा, निमाई साहा और संजय दत्त सहित महेशतला भाजपा के सैंकड़ों कर्मी व समर्थकों के साथ ही स्थानीय लोग भी शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

