0-प्रोटेम स्पीकर ने तृणमूल के आरोपों को खारिज किया
कोलकाता,12 मई (आरएनएस)। मानिकतला से बीजेपी विधायक तापस राय को पश्चिम बंगाल विधानसभा का नया प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।आज शाम राजभवन में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस द्वारा पद की शपथ दिलाई गई। 18वीं बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने की जिम्मेदारी उन्हीं की होगी। प्रोटेम स्पीकर के रूप में राय ही इस बार नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलाएंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले तापस राय ने हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में कोलकाता की मानिकतल्ला सीट से पूर्व मंत्री दिवंगत साधन पांडेय की बेटी श्रेया पांडेय को हराकर निर्वाचित हुए हैं।इससे पहले वह कोलकाता से सटे बरानगर सीट से तृणमूल के टिकट पर लगातार छह बार विधायक निर्वाचित हुए थे। बंगाल की नई 18वीं विधानसभा में राय सत्ता पक्ष के सबसे वरिष्ठ व अनुभवी विधायकों में से एक हैं। तापस ने बताया कि नव-निर्वाचित विधायकों का शपथ-ग्रहण समारोह बुधवार और गुरुवार को होगा। इसके तुरंत बाद, शुक्रवार, 15 मई को विधानसभा के नए अध्यक्ष (स्पीकर) के चुनाव होंगे। राजनीतिक गलियारों में इस बात की जोरदार चर्चा है कि नई सरकार इस अनुभवी राजनेता को अध्यक्ष पद के लिए नामित कर सकती है। एक सवाल के जवाब में जब श्री राय से पूछा गया कि, तृणमूल का आरोप गै कि बंगाल चुनाव आयोग के प्रमुख मनोज अग्रवाल को ही राज्य का नए मुख्य सचिव बनाना भाजापा सरकार का गेमप्लान है पर वह क्या कहेंगें। तापस राय ने कहा कि, कभी ममता बनर्जी माकपा को कहती थी कि माकपा के लोग अपने मुंह पर सेलो टेप चिपका का बैठे, अब मै कह रहा हूं कि अपने मुंह पर सेलो टेप चिपका का बैठे।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

