कोलकाता,12 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने पूर्व मंत्री सुजीत बोस को गिरफ्तार किया है. 63 साल के सुजीत बोस को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया. दरअसल, ईडी ने सुजीत बोस और उनके बेटे समुद्र को पूछताछ के लिए बुलाया था. सॉल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्पलेक्स में कई घंटों की पूछताछ के बाद ईडी ने सोमवार शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
सुजीत बोस पर नगरपालिकाओं में भर्ती प्रक्रिया के दौरान ओएमआर शीट में हेरफेर कर पैसों के बदले नियुक्तियां करवाने का आरोप है. अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सुजीत बोस को कई अहम सबूत दिखाए गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. ईडी के मुताबिक, सुजीत बोस ने साउथ दमदम नगरपालिका में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कथित तौर पर 150 उम्मीदवारों की अवैध सिफारिश की थी और इसके बदले आर्थिक लाभ लिया.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

