विकासनगर,12 मई (आरएनएस)। थाना सेलाकुई क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान एक तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने पुलिस की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें एक कांस्टेबल के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने स्कूटी चालक को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। अचानक हुई इस दुर्घटना से गश्त कर रहे पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। घायल पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर विभागीय अधिकारी लगातार जानकारी ले रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

