विकासनगर,12 मई (आरएनएस)। विकासनगर बाजार में एक वृद्ध व्यक्ति के साथ झपटमारी की घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई 2000 रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है। अचानक हुई इस वारदात से बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

