विकासनगर,12 मई (आरएनएस)। श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को सेनेट्री पैड वितरित किए गए और मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। विशेषज्ञों ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और स्वच्छता बनाए रखने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। छात्राओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

