नाहन 14 May, (Rns) । हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के जंगल में मिला अधजला शव हरियाणा की युवती का था। पुलिस ने मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पांवटा साहिब उपमंडल के धौलाकुआं क्षेत्र की कोलर पंचायत के जंगल में युवती का अधजला शव मिला था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या हरियाणा के जिला अंबाला में की गई थी, इसके बाद शव को हिमाचल प्रदेश लाकर जंगल में आग के हवाले कर दिया गया।
युवती की हत्या के मामले में जिला अंबाला के बराडा निवासी संदीप शर्मा को माजरा पुलिस ने रात को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार धौलाकुआं क्षेत्र में नेशनल हाईवे 07 से करीब 100 मीटर दूर जंगल में युवती का अधजला हुआ शव बरामद हुआ था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबाला की बराडा पुलिस और माजरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपित संदीप निवासी बराडा जिला अंबाला को पांवटा साहिब के बातापुल के समीप से गिरफ्तार किया

