नई दिल्ली 14 May, (Rns) । मध्य प्रदेश के देवास में एबी रोड पर मौजूद पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को आग लगने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई है। जबकि, कई लोगों के घायल होने की जानकारी आ रही है। लोगों की माने तो धमाका इतना भीषण था कि सड़क तक मांस के लोथड़े उड़कर आ गए। वहीं कई शव भी सड़क तक उड़कर पहुंच गए।
यह पटाखा फैक्ट्री जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर टोंककला के पास मौजूद है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 23 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं।
इसके साथ ही मौत का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। धमाका के बाद पटाखा फैक्ट्री के चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आ रहा है, इसके साथ ही आसपास लोगों की भीड़ जाम हो गई है।

