सरगुजा,14 मई(आरएनएस)। चेहरा ढककर पेट्रोल पंप मैनेजर को रास्ते में रोकना, जान से मारने की धमकी देना और फिर 61 हजार से ज्यादा कैश, मोबाइल, डायरी और बाइक लूटकर फरार हो जानाज् सरगुजा में हुई इस सनसनीखेज वारदात का आखिरकार पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। चौंकाने वाली बात यह निकली कि पूरी लूट की साजिश उसी युवक ने रची थी, जो पहले पेट्रोल पंप में काम करता था और नौकरी से निकाले जाने की खुन्नस दिल में पालकर बैठा था। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है, जहां गांधीनगर अंबिकापुर निवासी शिवचंद वर्मा पिता अर्जुन प्रसाद वर्मा ने 7 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कुम्हारता नचाई स्थित वेदिका पेट्रोल पंप से हिसाब कर 61 हजार 670 रुपये लेकर अंबिकापुर लौट रहा था। जैसे ही वह नचाई चौक के पास पहुंचा, दो मोटरसाइकिलों में सवार चार नकाबपोश युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके पास रखी नगदी रकम, मोबाइल फोन, हिसाब की डायरी और मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 309(3) क्चहृस् के तहत मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने आरोपियों की तलाश में पूरी ताकत झोंक दी। दरिमा से गांधीनगर तक लगे सैकड़ों ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज खंगाले गए, संदिग्धों की गतिविधियों को ट्रैक किया गया और स्थानीय लोगों से बारीकी से पूछताछ की गई। फुटेज में मिले हुलिये और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस की नजर दुर्गेश उर्फ यश ईमालीया, आकाश झारिया, निशांत नगेसिया और एक अन्य नाबालिग पर जाकर टिक गई। पुलिस ने 13 मई को दबिश देकर मुख्य आरोपी दुर्गेश उर्फ यश ईमालीया पिता रविंद्र लाल उम्र 22 वर्ष निवासी प्रतापपुर नाका सहेली गली शिव मंदिर के पास अंबिकापुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने ऐसा खुलासा किया जिसने पुलिस को भी चौंका दिया। आरोपी ने बताया कि वह पहले वेदिका पेट्रोल पंप में काम करता था और अपनी शादी के लिए बिना अनुमति 30 हजार रुपये निकाल लिया था। जब इसकी जानकारी पंप मालिक को लगी तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया। इसी अपमान और रंजिश का बदला लेने उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की पूरी साजिश रची। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आकाश झारिया पिता सुनील राम उम्र 20 वर्ष निवासी मिशन चौक अंबिकापुर और निशांत नगेसिया पिता योगेश्वर नगेसिया उम्र 20 वर्ष निवासी प्रतापपुर नाका सहेली गली अंबिकापुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक ष्टत्र15ष्ठङ्ग5401 और एक्टिवा स्कूटी क्रमांक ष्टत्र15श्व॥7025 जब्त कर ली है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल न्यायालय में पेश किया गया। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश खलखो, गांधीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, साइबर सेल अम्बिकापुर और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। बहरहाल, सरगुजा पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि रंजिश में अपराध की पटकथा लिखने वालों को कानून की पकड़ से बचना अब आसान नहीं रहा।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

