0 लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला
जांजगीर-चांपा,15 मई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शराब पीने से मना करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में विवाद के दौरान एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मोहन महिपाल (45) निवासी तनौद गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शराब पीने को लेकर उसका आरोपी से विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने मोहन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मोहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

