कीव, 15 मई। रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जल्द ही युद्ध समाप्त करने के दावों के बीच लगातार 2 दिन राजधानी कीव पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल दागे, जिसका बड़ा नुकसान दिख रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को एक्स पर बताया कि रिहायशी इमारत पर किए गए हमलों में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 3 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को हुए हमलों में 48 लोग घायल हुए हैं।
जेलेंस्की ने शुक्रवार को हमले वाले इलाके का दौरा कर वीडियो और तस्वीरें साझा की। उन्होंने लिखा, रूस जैसे देश को कभी सामान्य नहीं माना जा सकता- ऐसा रूस जो जान-बूझकर लोगों की जान लेता है और उनकी उम्मीदों को तोड़ता है, और फिर भी सजा से बचने की उम्मीद करता है। इस पर दबाव बनाना ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि रूसियों ने अपनी मिसाइल से कीव में एक रिहायशी इमारत के पूरे एक हिस्से को तबाह कर दिया है।
बुधवार को रूस ने कीव, पोलिश सीमा के पास स्थित पश्चिमी शहर लविव और काला सागर बंदरगाह ओडेसा सहित अन्य क्षेत्रों पर हमला किया था, जिसमें 6 लोग मारे गए थे। इसके बाद, गुरुवार को कीव के 6 जिलों क्रेमेंचुक, बिला त्सेरक्वा, खार्किव, सूमी और ओडेसा शहरों में बैलिस्टिक मिसाइल हमले में आवासीय अपार्टमेंट धवस्त हुए और पानी आपूर्ति बाधित हो गई। मलबे में करीब 27 लोगों के दबे होने की सूचना थी, जिसमें 24 की मौत हुई है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

