०कहा – अब पक्के आवास से समस्याएं दूर होंगी, प्रशासन का धन्यवाद
रायपुर,15मई (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026Ó आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। सिंधु भवन, बीटीआई ग्राउंड के सामने, शंकर नगर जोन-3 में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में विभीषण दीप को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत पक्का मकान निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र प्रदान किया गया। दीप पेशे ऑटो चालक हैं। कई वर्षों से वे मिट्टी के मकान में निवासरत थे। बरसात के दिनों में छत टपकती थी एवं घर की स्थिति समय के साथ और भी कठिन हो रही थी। सुशासन तिहार के अवसर पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत अनुज्ञा पत्र दिया गया। दीप एवं उनका परिवार अब बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि अब वे अपना पक्का मकान बनवा सकेंगे, जिससे उनके जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

