बागेश्वर,15 मई (आरएनएस)। कांडा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 12 मई को पीडि़ता की तहरीर के आधार पर थाना काण्डा में पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई। आरोपी को गुरुवार की रात केटीजी रेस्टोरेंट सेक्टर 62, थाना खोडा कालोनी जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अक्षय कुमार पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सिमकुना को न्याायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

