रुद्रपुर,15 मई (आरएनएस)। महिला कर्मियों के लिए सार्वजनिक स्थलों और शासकीय भवनों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर शुक्रवार को विकास भवन के गांधी सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने की। बैठक सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मातृ स्पर्श-अव्यान फाउंडेशन बनाम यूनियन ऑफ इंडिया प्रकरण के संदर्भ में आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। महिला हितों से जुड़ी मौजूदा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी सुविधाएं प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए मुख्य विकास अधिकारी ने स्कूलों, डिग्री कॉलेजों, रोडवेज, 50 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति वाले पूजा स्थलों, विकास भवन और अन्य सरकारी कार्यालयों में स्वच्छ शौचालय, सेनेटरी नैपकिन, विश्राम कक्ष, क्रेच केंद्र और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाएं मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी विभागों को तय समय सीमा में महिला अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि महिला सुरक्षा और सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

