रुद्रपुर,15 मई (आरएनएस)। भारत सरकार के ओर से संचालित एनआईओएस आशा सर्टिफिकेट कोर्स के तहत दूसरी कंपोनेंट की लिखित परीक्षा 17 मई को आयोजित होगी। इससे पहले 13 मई से शुक्रवार तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं। इस परीक्षा में जिले की करीब 600 आशा कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है। बताया गया कि इस कोर्स के तहत आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी जाती हैं। परीक्षा में आयुष्मान योजना, आयोग, मंदिर आधारित स्वास्थ्य गतिविधियों सहित जीपीएस प्रणाली और 12 स्वास्थ्य पैकेजों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। यह परीक्षा प्रत्येक तीन माह में आयोजित की जाती है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल के अनुसार वर्ष 2025 में पहली कंपोनेंट परीक्षा आयोजित की गई थी। इसका परिणाम भी जारी किया जा चुका है। उस परीक्षा में जिले की करीब 1350 आशा कार्यकर्ताओं का परिणाम घोषित हुआ था। परीक्षा शुल्क भारत सरकार के ओर से वहन किया जाता है और परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

