रुद्रपुर,15 मई (आरएनएस)। जेसीज पब्लिक स्कूल में ‘एक मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शनÓ विषय पर प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता, नवाचार और व्यावहारिक समस्या-समाधान की सोच विकसित करना था। मुख्य वक्ता विकसित भारत लीडर पीएमओ प्रियंका शर्मा एवं ग्लोबल डायरेक्टर-स्ट्रेटेजी एंड ग्रोथ, कॉनसैट ओराही ने छात्रों को मीडिया, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप क्षेत्र के अपने अनुभव साझा करते हुए बड़े सपने देखने और नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। यहां विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

