हरिद्वार,15 मई (आरएनएस)। धर्मनगरी की आस्था और पर्यटन सुविधाओं को नया स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हरकी पैड़ी और रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में होने वाले करीब 125 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को शासन से मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार को शासन की ओर से इसका जीओ जारी कर दिया गया। उत्तराखंड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की ओर से कराए जाने वाले इन कार्यों को 18 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कुंभ मेले से जुड़े जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पहले पूरा किया जाएगा। मेलाधिकारी सोनिका ने बताया कि रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में करीब 58.84 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आस्था पथ से इसे जोड़ा जाएगा। साथ ही पार्किंग एरिया, वेडिंग जोन, वॉक-वे की मरम्मत, विष्णुघाट तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे घूमने पथ, ड्रेनेज सिस्टम और अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

