दुर्ग,15 मई (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष वेद और सभी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों एवं सांसद विजय बघेल के मार्गदर्शन से प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरुण बेरी एवं रूद्र सेवा समिति के रूद्र सेना द्वारा मिलकर एक मार्गदर्शन प्रोग्राम का आयोजन पुलिस विभाग के सहयोग से दुर्ग एसपी कार्यालय में किया गया जिसमें हाल ही में उत्तीर्ण हुए बच्चों को आने वाले भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन के लिए एसपी विजय अग्रवाल ने काफी लंबा समय देते हुए बड़े आत्मीय ढंग से उनका मार्गदर्शन किया और उन्हें आईएएस आईपीएस काफी दूसरे क्षेत्रों में आगे बढ़कर अपना भविष्य बनाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए और एकाग्रता को सबसे महत्वपूर्ण बताया इसके लिए हम लोग पुलिस विभाग एसपी विजय अग्रवाल जी एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर जी एवं पूरे पुलिस विभाग के बहुत-बहुत आभारी हैं इसमें प्रमुख रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरुण बेरी,राजेश गुप्ता, विष्णु मिश्रा, रजनीकांत पांडे एवं रुद्र सेवा समिति की तरफ से प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रशांत क्षीरसागर ज्ञानेंद्र पांडे, विनय भेलोटकर, राजेश बजाज, विमलेश पांडे, रश्मि सागर, पिंकी सिन्हा आदि उपस्थित रहे बच्चों में अंश क्षितिज पियूष क्षीरसागर अदिति रुद्राक्ष. क्षीरसागर आदि उपस्थित रहे और सभी बच्चे प्रोग्राम से काफी अभिभूत हुए।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

