दंतेवाड़ा, 15 मई (आरएनएस)। किरन्दुल की सड़कों पर देर रात दौड़ रही मराजो गाड़ी में सिर्फ यात्री नहीं, बल्कि अवैध शराब का बड़ा जखीरा छिपा था और जैसे ही पुलिस को भनक लगी, पूरी खेप समेत तस्करों का खेल खत्म हो गया। दंतेवाड़ा जिले की किरन्दुल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 25 पेटी बीयर, 03 पेटी अंग्रेजी शराब और शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही महेन्द्रा मराजो वाहन क्रमांक ष्टत्र-10-्रञ्ज-2244 को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.के. बर्मन और एसडीओपी श्री कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किरन्दुल संजय यादव और उनकी टीम लगातार अभियान चला रही थी। इसी दौरान 15 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि सीएसईबी कॉलोनी पटवारी पारा किरन्दुल क्षेत्र में एक महेन्द्रा मराजो वाहन के जरिए अवैध शराब बिक्री के लिए बड़ी खेप पहुंचाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी शुरू की। जांच में गाड़ी के भीतर 25 पेटी स्ढ्ढरूक्च्र बीयर यानी कुल 300 बोतल, 01 पेटी अंग्रेजी शराब जिसमें अध्धी की 24 बोतलें थीं और 02 पेटी अंग्रेजी शराब जिसमें पौवा की 96 बोतलें मिलीं। कुल 45.78 लीटर शराब बरामद हुई जिसकी कीमत 92 हजार 40 रुपये आंकी गई। पुलिस ने शराब के साथ पूरी मराजो गाड़ी भी जब्त कर ली। मौके से पकड़े गए आरोपियों में कुकानार जिला सुकमा निवासी 34 वर्षीय अमित भदौरिया पिता स्वर्गीय कृष्ण कुमार भदौरिया और हितावर थाना कुआकोंडा जिला दंतेवाड़ा निवासी 20 वर्षीय रिषभ राठौर पिता पवन सिंह राठौर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय यादव, उप निरीक्षक हेमशंकर गुनेन्द्र, उप निरीक्षक लीला राम गंगबेर, प्रधान आरक्षक हरि सिन्हा, राज प्रताप साय पैकरा, मधुकांत मरकाम तथा आरक्षक रूकचंद नाग और मनोज साहू की अहम भूमिका रही। बहरहाल, दंतेवाड़ा पुलिस का यह एक्शन साफ संकेत है कि अब बस्तर में अवैध शराब कारोबारियों के लिए रास्ते आसान नहीं रहे और हर संदिग्ध गाड़ी पुलिस की नजर में है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

