= केशव सल्होत्रा =
जगदलपुर, 16 मई (आरएनएस)। बस्तर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर संस्था के डायरेक्टर रघु एन. रेड्डी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूरे अस्पताल में सुविधाओं और सेवाओं को भी देखा। इसके अलावा अस्पताल के डायरेक्टर से चर्चा की।अस्पताल की सुविधा, सेवाओं की सराहना करते महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने खुद सभी पदाधिकारियों को अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं-सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। इसके तहत ग्राउंड फ्लोर में रेडियोलॉजी, रजिस्ट्रेशन के बाद ओपीडी सेवाओं को देखा।
ओपीडी सेवाओं के दौरान बस्तर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्याम सोमानी और कोषाध्यक्ष श्रीधर राव मद्दी ने अत्याधुनिक मशीन से अपने व्हाइटल्स चेक करवाए।
बाद में चैंबर के दल ने एंडोस्कोपी, ब्लड बैंक, डायलिसिस रूम, कैथलैब, ऑपरेशन थियेटर, किचन, लांड्री सहित अन्य चिकित्सकीय व गैर चिकित्सीय व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया।
कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल का अवलोकन करने के बाद चैंबर अध्यक्ष श्याम सोमानी ने कहा कि लंबे समय से बस्तर में उच्च स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता बनी हुई थी, जो अब पूरी होती दिख रही है। अब मरीजों को जटिल समस्याओं के इलाज के लिए 300 किलोमीटर की दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि अब इस हॉस्पिटल में ही सारा इलाज तत्काल अपने घर के पास ही उपलब्ध हो जाएगा। बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल एक वरदान है। इसे बस्तरवासियों के हित में चलायमान रखने का दायित्व सारे बस्तरवासियों का है। उन्होंने ये भी कहा कि जब घर के पास ही जटिल समस्याओं का इलाज संभव है तो इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने में चैंबर पूर्ण रूप से सहयोग करेगा।
इसके अलावा चैंबर के अन्य पदाधिकारियों, उपाध्यक्ष विमल बोथरा, कोषाध्यक्ष श्रीधर राव मद्दी, महासचिव राजकुमार दण्डवानी,मंत्री गजेंद्र चांडक ने सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल की सेवाओं-सुविधाओं की सराहना की।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

