रायपुर,16 मई (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में विभिन्न मामलों में जब्त कऱीब 5.65 करोड़ कीमत के मादक पदार्थों का जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की निगरानी में सिलतरा स्थित मेसर्स एसएमएस वॉटर ग्रेस इन्विरोप्रोटेक्ट प्रोटेक्ट प्राइवेट लिमिटेड में विधिसम्मत तरीके से नष्टीकरण किया गया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई केवल तस्करों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके अवैध आर्थिक नेटवर्क को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब्त मादक पदार्थों का समयबद्ध नष्टीकरण नशामुक्त समाज बनाने की दिशा में अहम कदम है। इसका उद्देश्य नशे के पूरे तंत्र को कमजोर करना और युवाओं को इसकी गिरफ्त में आने से बचाना है।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि शहर में सुरक्षित और नशामुक्त माहौल बनाने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नष्ट किए गए मादक पदार्थों में –
65 मामलों में लगभग 494 किलोग्राम गांजा
22 मामलों में 11,964 कैप्सूल और टेबलेट
5 मामलों में 11.217 किलोग्राम चरस
2 मामलों में 31.95 ग्राम ब्राउन शुगर
2 मामलों में 24.24 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स
1 मामले में 8.19 ग्राम कोकेन शामिल रहे।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

