० आवश्यक दिशा-निर्देश दिए अधिकारियों को।
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर, 16 मई (आरएनएस)। 18 और 19 में को सेंट्रल होम मिनिस्टर अमित शाह 2 दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बस्तर में रहेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री के बस्तर प्रवास की तैयारियों का जायजा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और विधायक किरण सिंह देव द्वारा लिया गया। उपमुख्यमंत्री, वनमंत्री और विधायक ने आसना स्थित बादल अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सांसद महेश कश्यप, अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, प्रमुख सचिव निहारिका बारीक, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास भीम सिंह, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी दंतेवाड़ा गौरव राय,सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

