सुकमा,16 मई (आरएनएस)। जिले में आम प्रेमियों के लिए शखबरी है। जिले में आम का मौसम पूरी तरह आ चुका है और अब प्रीमियम बैंगनपल्ली आमों की समृद्ध मिठास, प्राकृतिक स्वाद और मनमोहक खुशबू का आनंद लेने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। सुकमा बस स्टैंड के पास आयोजित आम मेले में सीधे बागानों से आए ताज़े, रसीले और सुनहरे आम बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जो इस गर्मी हर परिवार के लिए खास आकर्षण बनेंगे।यह मेला जिला प्रशासन की अभिनव पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्थानीय किसानों को प्रोत्साहित करना और उनकी आय में वृद्धि करना है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा बैंगनपल्ली आम को बढ़ावा देने के लिए किसानों को पौधे वितरित किए गए थे, और अब उन्हीं पेड़ों से तैयार हुए पके आमों को ब्रांडिंग के साथ बस स्टैंड सुकमा से बेचने की तैयारी की जा रही है। इस पहल से स्थानीय 24 किसानों को आत्मनिर्भर बनने के साथ आर्थिक मजबूती मिलेगी।आम मेला 18 मई 2026 (सोमवार) से बस स्टैंड, सुकमा में शुरू होगा। यहां लोगों को प्रीमियम गुणवत्ता वाले ताज़ा और मीठे बैंगनपल्ली आम उचित रूप से उपलब्ध होंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस पहल में भाग लेकर स्थानीय किसानों का समर्थन करें और सुकमा में गर्मियों के स्वाद का उत्सव मनाएं।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

