रुड़की,16 मई (आरएनएस)। पुलिस ने चार मुकदमों में नामजद शातिर अपराधी को छह महीने के लिए जिलाबदर कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की सीमा में छोड़ दिया है। मंगलौर पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों और आदतन अपराधियों के सत्यापन के दौरान ललित कुमार निवासी लाठरदेवा हुण, झबरेड़ा को चिह्ति किया गया था। आरोपी के खिलाफ मंगलौर, भगवानपुर और झबरेड़ा में मारपीट, धमकी और शांतिभंग करने की धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

