रुड़की,16 मई (आरएनएस)। भीषण गर्मी और तेज धूप में राशन कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगने वाले उपभोक्ताओं को आखिरकार खाद्य आपूर्ति विभाग ने बड़ी राहत दी है। विभाग ने कार्यालय के बाहर टेंट लगवा दिया है। अब लोग छांव में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। खाद्य आपूर्ति कार्यालय में इन दिनों राशन कार्ड बनवाने और उनमें संशोधन कराने के लिए कई लोग रोजाना पहुंच रहे हैं। कार्यालय परिसर के बाहर टीन शेड या कोई अन्य छायादार व्यवस्था न होने के कारण, लोगों को इस तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप में घंटों खुले आसमान के नीचे लाइन में खड़ा होना पड़ रहा था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

