रुड़की,16 मई (आरएनएस)। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि पुलिस फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव जौरासी जबरदस्तपुर निवासी मोहम्मद इरफान ने 30 मार्च को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि ससुराल वाले उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान कर मारपीट करते थे। आरोप लगाया था कि उसकी बहन की संदिग्ध हालात में फांसी लगने से मौत हो गई थी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

