रुड़की,16 मई (आरएनएस)। नगर पंचायत अध्यक्ष ने आगामी मानसून को देखते हुए कस्बे में जलभराव की समस्या न होने पाए इसे लेकर नाली और नालों की समय पर सफाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ-सफाई में कोताही न बरतने की चेतावनी दी। शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी की ओर से बरसात के पानी की निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पर्यावरण मित्रों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कस्बे में छोटी नाली से लेकर बड़े नालों तक सभी की सफाई व्यवस्था ढंग से की जाए। ताकि बरसात के पानी की निकासी के लिए कोई समस्या न हो।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

