रुड़की,16 मई (आरएनएस)। तंत्र-मंत्र के लिए तीन साल के बच्चे के अपहरण के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उसके दो अन्य साथियों की तलाश को संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। झबरेड़ा क्षेत्र के गांव भगतोवाली निवासी अमरेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गुरुवार की शाम उसकी बहन की बरात आनी थी। इस बीच शाम करीब चार बजे उनका तीन साल का बेटा आयु लापता हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

