रुड़की,16 मई (आरएनएस)। मंगलौर रोडवेज बस अड्डे के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शनिवार को मंडलीय प्रबंधक सुरेश सिंह चौहान और एजीएम अमिता सैनी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। करीब 64 लाख रुपये की लागत से बस अड्डे का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। मंगलौर बस अड्डे पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यहां यात्रियों के लिए बिजली और पेयजल जैसी व्यवस्थाएं भी पर्याप्त नहीं थीं। बस अड्डे का भवन भी जर्जर हालत में पहुंच चुका था। इसके अलावा कर्मचारियों की कमी के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

