रुड़की,16 मई (आरएनएस)। रणसूरा गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। वह घटना के बाद से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। वहीं, पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि रणसूरा गांव निवासी मुर्सलीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अनीश ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडे व धारदार हथियार से वारकर उसके चाचा शौकीन व चेहरे भाई शमशाद के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था और उनपर फायरिंग भी की थी। इस मामले में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि अनीश को गिरफ्तार कर लिया है। वह घटना का मास्टरमाइंड है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

