रुड़की,16 मई (आरएनएस)। मई महीने की तपिश अब लोगों पर भारी पडऩे लगी है। शनिवार को रुड़की में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय हालात ऐसे रहे कि शहर की प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। तेज धूप के कारण बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ काफी कम रही। दोपहर के समय दुकानदार भी ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। वहीं, दफ्तरों और स्कूलों से लौटने वाले लोगों को भी गर्मी ने खूब परेशान किया। राहगीर धूप से बचने के लिए छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

