रुड़की,16 मई (आरएनएस)। दोस्त की शादी की सालगिरह में शामिल होने गए युवक पर दो भाइयों ने लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला खिताब गांव निवासी प्रमोद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 मई शाम के लगभग सात बजे उसका बेटा मिंटू गांव के ही अपने मित्र आजाद की शादी की वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जहां गांव के ही आजाद के अन्य साथी भी आए हुए थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

