देहरादून,16 मई (आरएनएस)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को सड़क मरम्मत कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्रवासियों के साथ-साथ पर्यटकों एवं दैनिक आवागमन करने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। कैबिनेट मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को देखते हुए संभावित जोखिम वाले स्थानों को चिन्हित कर समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। सड़क किनारे स्थित ऐसे बड़े पेड़ों की लॉपिंग एवं छंटाई तत्काल कराई जाए, जो तेज बारिश या आंधी के दौरान दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे विद्युत पोलों को प्राथमिकता के आधार पर शिफ्ट करने को कहा। निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी अमित कंवर, लोनिवि के ईई राजेश कुमार, यूपीसीएल के ईई एसडीएस बिष्ट, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, संध्या थापा, निर्मला थापा उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

