अल्मोड़ा,16 मई (आरएनएस)। महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महिला कोतवाली पुलिस टीम ने आर्य कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट जानकी भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में अपर उपनिरीक्षक बीना दोसाद, महिला कांस्टेबल तुलसी गोस्वामी और होमगार्ड दीपा जोशी ने साइबर ठगी, महिला एवं बाल अपराध, मानव तस्करी, गौरा शक्ति ऐप, पोक्सो एक्ट, दहेज उत्पीडऩ और घरेलू हिंसा से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। इसके अलावा छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को नए कानूनों, यातायात नियमों तथा डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपदा हेल्पलाइन 1070 के बारे में भी जानकारी दी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

