दुर्ग, 17 मई (आरएनएस)। शास्त्री नगर कैम्प-01 में हाथ में तलवारनुमा धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहे युवक ने इलाके में ऐसा खौफ पैदा कर दिया कि राहगीर रास्ता बदलने लगे, लेकिन सूचना मिलते ही छावनी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर आरोपी को मौके से दबोच लिया। भिलाई के शास्त्री नगर शुलभ परिसर के पास शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक खुलेआम लोहे का धारदार हथियार लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने लगा। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना थाना छावनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम योगेश भारती निवासी मेहमान कोल डिपो के पास शास्त्री नगर कैम्प-01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार तलवारनुमा हथियार बरामद हुआ जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी आम नागरिकों में भय का माहौल पैदा करने की नीयत से हथियार लेकर घूम रहा था। थाना छावनी में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 322/2026 के तहत धारा 25 और 27 आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना छावनी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल, छावनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक जगहों पर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ अब सख्त और तत्काल कार्रवाई तय है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

