दतिया 17 मई (आरएनएस)। भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त के आदेश के क्रम में एवं कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के निर्देशन में तथा अनुभागीय अधिकारी श्री लोकेंद्र सरल के मार्गदर्शन में जनगणना प्रथम चरण नगरीय निकाय की जा रही है। मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना समय सीमा में निष्ठापूर्ण, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ की गई। इस कार्य को समय सीमा में करने पर अनुविभागीय अधिकारी लोकेंद्र सरल द्वारा आकांक्षा रावत, धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल, संजीव श्रीवास्तव, संध्या सरवरिया, रंजना गुप्ता, एमपी सिंह बघेल मंजू गोस्वामी आदि प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सरल ने कहा के आप लोगों की कड़ी मेहनत से यह कार्य समय सीमा के अंदर ही पूर्ण हो पाया है। इस दौरान जनगणना प्रभारी नगर पालिका जितेन शर्मा उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

