भोपाल।(आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तनाव-अनियमितता और असंतुलित भोजन, उच्च रक्तचाप और बीमारियों के प्रमुख कारण हैं। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और पौष्टिक आहार, योग तथा अनुशासन से तनाव मुक्त बने रहने के लिए हमें जागरूक करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वयं पहल करने और दूसरों को भी प्रेरित करने का प्रदेशवासियों से आव्हान किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

