भोपाल 17 मई (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व दूरसंचार दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि संचार क्रांति ने विभिन्न माध्यमों से दूरियां समेटकर विश्व को परिवार जैसा बना दिया है, जिससे जीवन सहज हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर संचार माध्यमों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले वैज्ञानिकों को नमन कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

