चमोली,17 मई (आरएनएस)। गौचर में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक हुई। इसमें गौचर शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पूर्व डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद मैखुरी को अध्यक्ष चुना गया। संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बत्र्वाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यशराज सिंह उपाध्यक्ष, नारायण सिंह चौधरी सचिव, मोहन लाल सह सचिव, शिवलाल कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश और गोपाल दत्त को संप्रेक्षक, एमएल राज को मीडिया प्रभारी बनाया गया जबकि सुरेंद्र सिंह, मदन लाल को संरक्षक मंडल में रखा गया। बैठक में सुदामा सिंह, लखपत सिंह, गजपाल सिंह, एसपी देवली आदि मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

