चमोली,17 मई (आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने देवाल में बहुउद्देशीय जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इसका शुभारंभ जिला जज विंध्याचल सिंह ने किया। उन्होंने जिला जज बिंध्याचल सिंह ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और इस शिविर का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है।इस दौरान हिमालयन पब्लिक स्कूल और कन्या हाईस्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। हिमालयन कल्चर समिति ने वनों को आग से बचाने और नशाबंदी पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित किए और सभी लोगों ने वनों को बचाने की शपथ ली। पूर्णा के सरपंच गोविंद सोनी और ग्राम प्रधान सीमा देवी ने देवाल बाजार में रोडवेज बस स्टैंड, कूड़े के ढेर से प्रदूषण, सड़क निर्माण और बहुउद्देशीय भवन जैसी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता, श्रम विभाग की योजनाओं, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि और अटल पेंशन जैसी जानकारियां साझा कीं। अधिवक्ता समीर बहुगुणा के संचालन में आयोजित शिविर में सीजेएम सचिन पाठक, सचिव पुनीत पाठक और अन्य न्यायिक अधिकारियों ने कानूनी जानकारी दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

