चमोली,17 मई (आरएनएस)। जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह कनेरी ने ब्लॉक के दूरस्थ गांवों में संचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन सौंपा। कनेरी ने सांसद बलूनी से किमोली और उत्तरी कड़ाकोट पट्टी के भटियाणा गांव में मोबाइल टॉवर स्थापित करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि संचार क्रांति के युग में भी ये गांव मोबाइल नेटवर्क से वंचित है। इससे ग्रामीणों को दैनिक जीवन में परेशानी होती है। इन गांवों में टॉवर लगने से बुआरकोट, बूंगा, स्वान मल्ला सहित कई अन्य गांवों को भी लाभ मिलेगा। सांसद बलूनी ने इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

