चमोली,17 मई (आरएनएस)। नगर पालिका क्षेत्र में 18 मई से राशन कार्ड सत्यापन अभियान शुरू होगा। यह अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर एक सप्ताह तक चलेगा जिसमें सभी वार्डों के उपभोक्ताओं के राशन कार्डों का सत्यापन किया जाएगा। यह अभियान नगर पालिका और खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से चलाया जा रहा है। इसके लिए वार्डवार तिथियां निर्धारित की गई हैं। पालिका के ईओ हेमंत चौहान ने बताया कि अभियान के पहले दिन 18 मई को पनाई वार्ड में सत्यापन होगा। इसके बाद 19 मई को रावलनगर वार्ड और 20 मई को शैल बसंतपुर घली वार्ड में जांच की जाएगी। 21 मई को पनाई तल्ली पलसारी वार्ड तथा 22 मई को भट्टनगर साकेत नगर वार्ड में सत्यापन होगा। अभियान के तहत 23 मई को मुख्य बाजार वार्ड और 25 मई को बंदरखंड वार्ड में राशन कार्डों का सत्यापन किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

